फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two days annual convention of the all india mayor council in agra

आगरा: महापौर परिषद का सम्मेलन 27 और 28 जुलाई को, कार्यक्रम में शामिल होंगे कई मंत्री

Fri, 26 Jul 2019 01:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jul 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
two days annual convention of the all india mayor council in agra
आगरा नगर निगम
ताजनगरी में पहली बार ऑल इंडिया मेयर काउंसिल का दो दिवसीय सम्मलेन 27 और 28 जुलाई को होटल होली डे इन में होगा। नगर निगम कार्यकारिणी सदन में महापौर नवीन जैन ने बताया कि देश में 218 नगर निगम है, जिनमें से वर्तमान में 144 महापौर निर्वाचित है। 
विज्ञापन


इन सभी में से अब तक 90 महापौरों की उन्हें स्वीकृति मिल चुकी है। सभी मेयर 27 जुलाई को शाम सात बजे कलाकृति, 28 जुलाई को सुबह ताजमहल का सभी महापौर भ्रमण करेंगे। दो दिवसीय सम्मलेन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


इन मुद्दों पर होगी चर्चा

- नगरीय सेवाओं को और बेहतर कैसे बनाया जाए
- स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान को और मजबूत बनाने व जनसहभागिता को जोड़ने पर चिंतन
- गिरते भूजल स्तर व पेयजल समस्या के निदान के उपायों पर चिंतन
- जिन प्रांतों में 74वां संशोधन लागू नहीं है, उस पर विचार करना
- पूरे देश में एक जैसी निकाय व्यवस्था बनाने पर चर्चा करना। (कहीं एक वर्ष तो कहीं ढाई वर्ष है महापौर का समय)
- महापौर के अधिकारों की वृद्धि पर विचार करना
- स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा
- वित्त आयोग के प्रतिवेदन की रूपरेखा तैयार करना
- महापौर परिषद का लेखा.जोखा

इन पदों पर होगा चुनाव

महापौर नवीन जैन ने बताया कि महापौर परिषद की कार्यकारिणी का समय ढाई वर्ष होता है, जो समय पूरा हो गया है। इसलिए नई कार्यकारिणी का भी गठन होगा, जिसमें महापौर परिषद के अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार जोन उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्वाचन होगा।

इनको भेजा आमंत्रण पत्र

कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय आवासीय एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को आमंत्रण भेजा गया है। 

इनका किया जाएगा सम्मान 

पहले महापौर बनने के बाद उच्च पदों पर पहुंचने वाले लोगों का भी सम्मान किया जाएगा। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed