फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two day Navratri Garba Raas started at Zonal Park in Agra

Agra: गरबा की मस्ती में पत्नी संग झूमें केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, मनाया गया नवरात्र उत्सव

Thu, 30 Mar 2023 12:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Mar 2023 12:24 PM IST
सार

आगरा पहुंचे केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने अपनी पत्नी के साथ गरबा खेलकर नवरात्र उत्सव मनाया। गरबा कार्यक्रम जोनल पार्क में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Two day Navratri Garba Raas started at Zonal Park in Agra
पत्नी संग गरबा करते एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित जोनल पार्क में इनक्रेडिबल ताज कंसर्ट के तहत दो दिवसीय नवरात्र गरबा रास शुरू किया गया। बुधवार की शाम केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने अपनी पत्नी के साथ गरबा खेलकर उत्सव मनाया।

विज्ञापन


कार्यक्रम एडीए के जोनल पार्क के एमफी थियेटर में आयोजित हुआ। यहां देर रात तक लोग गरबा की मस्ती में झूमते नजर आए। पार्क को बृज मंडल का रूप दिया गया। इसमें बरसाना, गोवर्धन, वृंदावन, गोकुल, नंदगाव एवं मथुरा के रूपों में विभाजित किया गया है। विभिन्न क्लब और संस्थाओं के सदस्य डांडिया एवं गरबा करते नजर आए।

विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्कूलों को करेंगे प्रेरित

एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने कहा कि एडीए का प्रयास है कि जोनल पार्क शहर की सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बने। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि गरबा का यह पहला कार्यक्रम है। साल में दो बार यह आयोजन होगा। अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने घोषणा किया कि उनकी एसोसिएशन के स्कूलों को यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए प्रेरित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों ने बांधा समां

बुधवार की शाम हुए कार्यक्रम में लखनऊ से आए कलाकारों ने गरबा की प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस दौरान विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, कमिश्नर अमित गुप्ता, एडीए सचिव गरिमा सिंह, डॉ. रंजना बंसल, डॉ. रेणुका डंग, सुधीर नारायण, डिंपी मिश्रा, अशोक चौबे, टूरिज्म गिल्ड के हरि सुकुमार, पूनम सचदेवा, डॉ. डीवी शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed