फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two criminal catched with weapons

कार सवार दो बदमाश असलहा के साथ गिरफ्तार

Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
two criminal catched with weapons
भोगांव। रेलवे क्रासिंग के पास एक कार में बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान कब्जे से दो तमंचा और कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के पास एक संदिग्ध कार और उसमें दो बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एसआई तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार की सुबह बताए गए स्थान पर पहुंचे। कार की घेराबंदी कर उसमें बैठे दोनों संदिग्धों को पुलिस कर्मियों ने हिरासत में ले लिया। जब तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो तमंचा और कारतूस मिले। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम विनोद कुमार निवासी रामपुर घरश्याम थाना कोतवाली देहात एटा और बबलू निवासी गांव शिवसिंहपुर एटा बताया। पुलिस के अनुसार दोनों ने बताया कि वह लूट की वारदात अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed