फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two corona positive found

पांच माह बाद कोरोना की दस्तक, दो मिले संक्रमित

Tue, 04 Jan 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
two corona positive found
कासगंज। जिला में पांच माह बाद कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी। आरटीपीसीआर रिपोर्ट में दो युवक कोरोना संक्रमित निकल आए। संक्रमितों के सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। एक संक्रमित को होम आईसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अभी तक कोरोना से मुक्त चल रहा था। 3 जुलाई 2021 को जिला में कोरोना का एक मामला सामने आया था। इसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4251 तक पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कराई जा रही कोरोना की जांच की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में इस साल दो मामले सामने आ गए। इनमें से एक व्यक्ति कानपुर का रहने वाला है। वह किसी कार्य से जनपद में आया था। टीम ने उसकी आरटीपीसीआर जांच की थी। इसके अलावा सोरों के टिंबरपुर का एक युवक आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित निकला है। कानपुर से आया व्यक्ति अपने घर वापस लौट चुका है। जबकि टिंबरपुर में निकले कोरोना संक्रमित को होम आइसोलेट करा दिया है। अब बुधवार को टीम को भेजकर उसके ओमिक्रॉन की जांच के लिए सेंपल लिया जाएगा। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों की भी कोरोना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के कोरोना संक्रमित को होम आईसोलेट कर दिया है। कानपुर के कोरोना संक्रमित के संबंध में वहां के स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेजी गई है। - डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed