{"_id":"66fd43274bd86a186e08905b","slug":"two-companions-were-swept-waterfall-when-rope-broke-in-agra-one-was-rescued-search-for-other-continues-2024-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: दो साथी पार कर रहे थे झरना नाला, टूट गई रस्सी और बह गए दोनों ; एक को बचाया गया... दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दो साथी पार कर रहे थे झरना नाला, टूट गई रस्सी और बह गए दोनों ; एक को बचाया गया... दूसरे की तलाश जारी
Wed, 02 Oct 2024 06:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:41 PM IST
सार
ताजनगरी में दो साथी झरना नाला पार कर रहे थे। बीच में पहुंचने पर रस्सी टूट गई। दोनों तेज बहाव में बहने लगे। लोगों ने एक को बचाया। दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
इसी झरना नाला को पार करते समय दो युवक बहे।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को दो युवक झरना नाला में बह गए। लोगों ने देखा तो चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने एक युवक को किसी तरह बचा लिया। दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के छलेसर के जंगल की है। यहां पंचमुखी मंदिर के पास झरना नाला है। नगला मोठ गांव के रहने वाला संजूनाथ (30) साथी राजेश के साथ खेत पर काम कर रही पत्नी मीना को खाना देने जा रहा था। रास्ते में पड़ने वाले झरना नाला को दोनों रस्सी के सहारे पार कर रहे थे।
विज्ञापन
बीच नाला में पहुंचने पर रस्सी टूट गई। बहाव तेज होने पर दोनों बह गए। संजू की पत्नी ने देखा तो शोर मचाया। वह भी बिना कुछ सोचे दोनों को बचाने के लिए नाला में कूद गई। उसने आसपास मौजूद लोगों की मदद से राजेश को बाहर निकाल लिया। लेकिन, संजू तेज बहाव में बह गया।
सूचना मिली तो एसडीएम संगम लाल गुप्ता, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसका कहीं पता नहीं चल सका।