फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two children missing goes for morning walk mathura police search

मथुरा: सुबह की सैर पर गए दो बच्चे हुए लापता, परिवार परेशान, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 23 Jul 2021 02:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा) Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 23 Jul 2021 02:42 PM IST
सार

अपने ही कॉलेज के सामने से दो बच्चे गुम होने पर घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चों के गुम होने पर घर में खाना तक नहीं बना है।

विज्ञापन
two children missing goes for morning walk mathura police search
मथुरा में गायब हुए दो बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव गढ़ी कौलाहर में शुक्रवार सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए गए दो बच्चे लापता हो गए। परिवार परेशान है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला शांतनु (11) आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली दिशा (13) शुक्रवार सुबह से लापता हैं। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी कौलाहर अरुण तेवतिया ने बताया कि बाबा कन्हैया महाविद्यालय के प्रबंधक हरीओम शर्मा और उनके भाई उदयभान ने अपने दोनों बच्चों के लापता होने की पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बच्चों को बरामद कर परिजनों को सकुशल सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन


परिजनों का बुरा हाल
अपने ही कॉलेज के सामने से दो बच्चे गुम होने पर घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चों के गुम होने पर घर में खाना तक नहीं बना है। रोते हुए दोनों ही बच्चों की माताओं अवधेश और राखी ने बताया सुबह चार बजे दोनों बच्चे दौड़ लगाने के लिए निकले थे। छह बजे तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो उन्होंने इसकी सूचना पति को दी। इसके बाद दोनों बच्चों के परिजन सुबह से बच्चों को ढूंढते रहे लेकिन बच्चों को कुछ पता नहीं चला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed