फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two children buried after the roof of the house collapsed in Agra

बारिश बनी आफत: आगरा में मकान की छत गिरने से तीन महिलाएं दबीं, हालत गंभीर, पिनाहट में भी हुआ हादसा

Thu, 28 Jul 2022 11:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 11:05 AM IST
सार

ताजनगरी में बीते दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही हाल है। बृहस्पतिवार को बारिश के कारण दो मकान गिर गए। 

विज्ञापन
Two children buried after the roof of the house collapsed in Agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के यमुनापार में 50 साल पुराने मकान की छत बृहस्पतिवार की सुबह ढह गई, जिसमें परिवार के तीन लोग दबकर घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने ट्रांसयमुना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मामला बृहस्पतिवार सुबह का है। बुधवार शाम को लगातार चार घंटे तक बारिश के कारण यमुनापार के जसवंत नगर के मकान में सीलन आ गई थी। गर्डर और पत्थर से बनी छत का वजन मिट्टी से बनी दीवारें नहीं सह सकीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे में दब गई थीं तीनों महिलाएं 

छत गिरने से उसके नीचे 22 साल की आरती पत्नी रमेश, 55 साल की अनोखा देवी पत्नी जसवंत सिंह और कल्लो पुत्री राजू दब गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे से तीनों को बाहर निकाला। 

पुलिस ने जीप से ही तीनों घायलों को ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित अस्पताल पहुंचाया। तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं सूचना पर पहुंचे कछपुरा के पार्षद हरीमोहन ने नगर निगम अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जर्जर भवन स्वामियों को मदद दिलाने की मांग की। 

Two children buried after the roof of the house collapsed in Agra
मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला

हादसों में सात की जा चुकी जान

- 7 जून 2022 को एत्माद्दौला में छज्जा गिरने से एक की मौत, चार घायल
- 16 जून 2021 कागारौल में घर गिरा, तीन बच्चों की मौत, चार घायल
- 14 मई 2018 को मंटोला में हाजी आबिद के मकान की दीवार गिरने से दो महिलाओं, एक बच्चे की मौत

135 जर्जर भवनों को जा चुके नोटिस

नगर निगम ने बीते साल 135 जर्जर भवनों को नोटिस जारी किए थे। निगम ने भवनों को गिरासू घोषित किया और उनमें रहने पर हादसे की आशंका जताते हुए खाली करने के लिए नोटिस दिए थे। अब थाना पुलिस से ऐसे मकान खाली न होने की दशा में कार्रवाई के लिए कहा गया है। 

पिनाहट में भी हुआ हादसा 

पिनाहट के किला हाता के रहने वाले विजय पुत्र श्यामबाबू के मकान की छत बारिश की वजह से गिर गई, जिसमें उसके दो बच्चे गोविन्द और डेनी दब गए। छत गिरने के साथ हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास को लोग जाग गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चों को तेजी से मलबे से बाहर निकाल लिया। दोनों बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पीड़ित विजय ने बताया कि वह मजदूरी करता है। पीड़ित का करीब 10 हजार का नुकसान हो गया। उसने मुआवजे की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उसका मकान कच्चा है, इस वजह से बारिश नहीं झेल सका। उसने कई बार आवास के लिए फार्म भरा लेकिन उसे आवास नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed