फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two child death due to lightning in agra

आगरा में कुदरत का कहर, बिजली गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, किसान की हालत गंभीर

Thu, 14 Feb 2019 02:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Feb 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
two child death due to lightning in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा में एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया है। गुरुवार को मौसम में आई तब्दीली के बाद आसमान से आफत बरसी। देहात क्षेत्रों में बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक किसान की हालत गंभीर है। इन घटनाओं से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।  

विज्ञापन


मौसम बदलने की शुरुआत बुधवार रात से ही हो गई थी। सुबह से आसमान में काले बादल छा गए। आसमान में बिजली कड़कड़ाने लगी। देहात क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई, वहीं बाह और पिनाहट क्षेत्रों में ओलों की बौछार से फसलों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन


बाह के गांव विक्रमपुर में बारिश के दौरान तकरीबन 11 बजे बिजली गिरने से 10 वर्षीय रोशनी और 6 साल के सूरज की मौत हो गई है। दोनों सगे भाई-बहन थे। मृतकों के पिता राम निवास ने बताया कि दोनों बच्चे खेत की ओर गए थे, तभी यह घटना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पिनाहट के गांव राटोटी में खेत पर काम कर रहे किसान पर बिजली गिरी। इससे वो गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घटनाओं के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं जानकारी पाकर गांवों में अफसर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed