फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two cars collided head-on screams were heard eight people injured

Firozabad: दो कारों की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, मची चीख पुकार; आठ लोग घायल

Fri, 12 Apr 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 12:01 AM IST
सार

दो कारों की मैनपुरी चौराहे के समीप जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
 

विज्ञापन
Two cars collided head-on screams were heard eight people injured
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मरीज को लेकर इटावा जा रही कार सामने से आ रही एक अन्य कार से भिड़ गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इस घटना में कार सवार घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बुधवार देर रात एक कार फिरोजाबाद से मरीज को लेकर इटावा की ओर जा रही थी। जब वह मैनपुरी चौराहे के समीप पहुंची। तभी समाने से आ रही एक अन्य कार से भिड़ंत हो गई। दोनों कारों की आमने-सामने की भिड़ंत होने पर कारों के अंदर बैठे लोगों की चीखें निकल गईं। आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। जहां पुलिस ने दोनों कारों में सवार लोगों को कार से बाहर निकाला और तत्काल ही उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। 
विज्ञापन


साथ ही दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को संतजनू बाबा चौकी पर खड़ा कर दिया गया। हादसे में सारी पली, रूखसार निवासीगण महारिया पुरवा जालौन घायल हो गए। जिनका जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार कराया गया। शेष अन्य मामूली चोटिलों ने प्राइवेट निजी चिकित्सालय में उपचार कराया। वहीं एक अन्य हादसे में राजा, विक्रम निवासी मोहल्ला खेड़ा, रेखा रानी निवासी मोहल्ला खेड़ा घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed