फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two brothers jailed for five years for running a gang

गैंग चलाने में दो सगे भाइयों को पांच साल की सजा सुनाई

Mon, 13 Jun 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two brothers jailed for five years for running a gang
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के गांव चतुरीपुर में गैंग चलाने वाले दो सगे भाइयों को स्पेशल जज (गैंगस्टर एक्ट) निधि ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। उन पर पांच-पंाच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

थाना किशनी में तत्कालीन थानाध्यक्ष किशनी केशव सिंह भदौरिया ने वर्ष 2008 में किशनी के गांव चतुरीपुर निवासी राजवीर उर्फ अशोक यादव, रामवीर उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ गैंग चलाकर अपराध करने, रुपया कमाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच करके दोनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट निधि की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी सहित गवाहों ने दोनों के खिलाफ कोर्ट में गैंग चलाकर अपराध करने की गवाही दी। अदालत ने राजवीर और रामवीर को गैंग चलाकर अपराध करने का दोषी पाया गया। एसपीओ दिलीप कुमार सोनकर ने उनको कड़ी सजा देने की दलील दी।
विज्ञापन

आजीवन कारावास की सजा
थाना किशनी के गांव चतुरीपुर में 19 फरवरी 2008 को राजवीर और रामवीर ने गंाव में फायरिंग करके महादेव की हत्या कर दी थी। महादेव के पुत्र वीरेंद्र को गंभीर चोटें आई थी। धीरेंद्र ने हत्या और जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें दोनों भाइयों को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। दोनों भाई जेल में बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थैला छीनने के प्रयास की भी रिपोर्ट
एसपीओ दिलीप कुमार सोनकर ने बताया कि राजवीर और रामवीर ने 22 फरवरी 2008 को अशोक कुमार निवासी नगरिया भगी थाना ऊसराहार जिला इटावा को भयभीत करके रुपयों की मांग की। रुपया नहीं देने पर धमकाकर थैला छीनने का प्रयास किया। अशोक ने थाना किशनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अलग-अलग जेल में भेजा
आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा राजवीर मैनपुरी और रामवीर सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में बंद हैं। दोनों को सोमवार को निर्णय सुनने के लिए लाया गया। सजा सुनाए जाने के बाद दोनों को वापस जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed