{"_id":"616498898ebc3ed33c633fbb","slug":"two-brothers-including-21-kg-of-raw-silver-caught-from-the-car-agra-news-agr511030635","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 21 किलो कच्ची चांदी समेत दो भाई पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से 21 किलो कच्ची चांदी समेत दो भाई पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली (आगरा)। यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे रविवार की देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से 21 किलोग्राम कच्ची चांदी के साथ दो भाइयों को पकड़ा है। वे कच्ची चांदी से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। पुलिस ने चांदी समेत आरोपियों को सेल्स टैक्स आफीसर के सुपुर्द कर दिया है।
थाना प्रभारी अवधेश कुमार गौतम ने बताया की रविवार की रात चेकिंग के दौरान आगरा की ओर से आई कार को जांच के लिए रोका गया। कार की पिछली सीट के नीचे कच्ची चांदी मिली। इस पर कार सवार भाई संजय और दिलीप निवासी विसावर, हाथरस को हिरासत में ले लिया गया।
उनसे कच्ची चांदी से संबंधित प्रपत्र मांगे गए, लेकिन वह दिखा नहीं सके। जानकारी पर सेल्स टैक्स अफसर कुलदीप कुमार चंडेल भी आ गए। दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने चांदी सहित दोनों भाइयों को सेल्स टैक्स अफसर कुलदीप कुमार के सुपुर्द कर दिया गया।