{"_id":"5e122d6f8ebc3e87943c1eba","slug":"two-brothers-died-in-roadways-bus-collision-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे दोनों
Mon, 06 Jan 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर ग्राम पलिया के पास रविवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार गांव पिन्नापुरा निवासी दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई आगरा मंडी में सब्जी बेचकर गांव लौट रहे थे।
हादसे की सूचना पर उनके घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक, परिचालक भाग निकले। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव पिन्ना पुरा निवासी रामवीर के पुत्र नीरज (11) और उमाशंकर (25) रविवार को आगरा मंडी में सब्जी बेचकर बाइक से फतेहाबाद लौट रहे थे।

बस के नीचे फंस गई बाइक
सुबह करीब 9:30 बजे फतेहाबाद के ग्राम पलिया के पास उनकी बाइक से फतेहाबाद की ओर से आ रही एक रोडवेज की सीएनजी बस टकरा गई। हादसे में बाइक बस के नीचे फंस गई। इसमें बाइक सवार नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।
उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल को बस के नीचे से निकाला। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने घायल को एसएन की इमरजेंसी में भेजा। जहां उपचार के दौरान उमाशंकर ने भी दम तोड़ दिया।
वहीं हादसे के बाद बस छोड़कर चालक, परिचालक भाग गए। सवारियां भी उतरकर दूसरे वाहनों से चली गईं। एसओ ने बताया कि मृतकों के पिता रामवीर की तहरीर पर बस नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।