{"_id":"5dae956c8ebc3e014950afc8","slug":"two-blood-dealer-caught-in-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुपये लेकर बन गए रक्तदाता, एसएन से पकड़े 'खून के सौदागर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये लेकर बन गए रक्तदाता, एसएन से पकड़े 'खून के सौदागर'
Tue, 22 Oct 2019 11:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
एसएन से पकड़े पेशेवर रक्तदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के स्टाफ ने मंगलवार शाम करीब पांच बजे दो पेशेवर रक्तदाताओं (डोनर) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ये एक बोतल खून देने के तीन हजार रुपये ले रहे थे। ब्लड बैंक प्रभारी ने थाने में इनके खिलाफ तहरीर दी है।
यहां एक तीमारदार रक्त लेने के लिए आया। ब्लड बैंक स्टाफ ने उसे डोनर लाने के लिए कहा। उसे दरगाह के पास दो लोग मिले और बोले कि तीन हजार रुपये दोगे तो हम रक्त दे देंगे। इन्हें लेकर मरीज ब्लड बैंक पहुंचा।
स्टाफ की पड़ताल में दोनों की पोल खुल गई। पूछने पर बताया कि वह रिक्शा चालक हैं और रुपये लेकर रक्त देते हैं। इनके नाम अनिल निवासी नगला पदी और संजय निवासी लोहामंडी था। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि तहरीर दे दी है।

रक्त बेचने का है गैंग, मरीजों की करते रेकी
रक्त बेचने वालों का गैंग सक्रिय है। यह ब्लड बैंक के बाहर दरगाह के पास जमे रहते हैं। यह तीमारदार की रैकी करते हैं। यह तीमारदार से मिलकर रक्त देने के लिए सौदेबाजी करते हैं।
पॉजीटिव ग्रुप के रक्त के लिए तीन हजार रुपये और नेगेटिव ग्रुप के रक्त के लिए पांच हजार रुपये वसूलते हैं। इनके तार प्राइवेट ब्लड बैंकों से भी जुड़े हुए हैं।
मरीज के रुपये लेकर भाग गया था दलाल
अगस्त में बाल रोग विभाग में भर्ती मरीज के लिए रक्त लेने गए तीमारदार को डोनर नहीं मिला। इस पर दलाल ने उसे तीन हजार रुपये में रक्त देने की सौदेबाजी की। यह दलाल रुपये लेकर भाग गया था।