फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two arrested including woman doing gender test in Agra Ultrasound machine recovered

Agra: लिंग परीक्षण करते धरे गए, एक महिला करती जांच, युवक लाता कस्टमर, सिस्टम से चल रहा था पूरा रैकेट

Sun, 23 Apr 2023 06:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 06:10 PM IST
सार

आगरा में छापेमारी के दौरान लिंग परीक्षण करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ। मौके से परीक्षण कर रही महिला सहित दो गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं जांच के लिए आईं तीन महिलाएं भी मिली। किराए के घर में पूरा रैकेट चल रहा था।

विज्ञापन
two arrested including woman doing gender test in Agra Ultrasound machine recovered
आगरा में भ्रूण परीक्षण करने वाले रैकेट का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भ्रूण परीक्षण करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है। सूचना पर कमिश्नर की स्वाट टीम के साथ नायब तहसीलदार व पुलिस की सर्विलांस टीम ने छापेमारी की। आरोपी एक घर के अंदर यह रैकेट संचालित कर रहे थे। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मिलीं। 

विज्ञापन


मामला किरावली थाना क्षेत्र के अभुआपुरा गांव की है। यहां एक घर में लिंग परीक्षण किया जाता था। सूचना पर रविवार की सुबह कमिश्नर की स्वाट टीम प्रभारी अजय कुमार के साथ, स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस की सर्विलांस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके पर जांच कराती आधा दर्जन महिलाएं मिलीं।

विज्ञापन

मशीन को ऑपरेट कर रही थी महिला

हैरान करने वाली बात यह मिली कि जांच के लिए उपयोग की जानी मशीन को एक महिला ही ऑपरेट कर रही थी। पकड़ी गई महिला पहले भी लिंग परीक्षण में जेल जा चुकी है। साथ ही सहायता कर रहा एक युवक भी पकड़ा गया है। सूचना पर नायब तहसीलदार अमित मुद्गल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टीम से बात करके पूरी जानकारी ली। टीम ने मौके से पोर्टेबल मशीन भी बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह काम करता है रैकेट

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी कमलेश के घर छापेमारी की गई। यहां भूण का परीक्षण होते मिला। पूरे रैकेट का मास्टर माइंड खेड़ाजाट निवासी विक्रम है। करीब छह महीने पहले यह घर किराए पर लिया गया था। यहां अल्ट्रासाउंड मशीन ऑपरेट करने के लिए एत्माद्दौला थाना क्षेत्र निवासी उमेश सिंह की पत्नी सरिता को रखा गया था। इसके साथ ही सिकंदरा निवासी संजय भारद्वाज भी रैकेट में शामिल है। वहीं सुनारी गांव का रहने वाला नरेंद्र लिंग परीक्षण के लिए कस्टमर लेकर आता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed