फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two arrested including fake receipt of mining department

खनन विभाग की फर्जी रसीद समेत दो गिरफ्तार

Thu, 21 Oct 2021 12:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including fake receipt of mining department
सैंया। खनन विभाग की फर्जी रसीद के साथ पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में एक खनन निरीक्षक की संलिप्तता का भी आरोप है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सैंया अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि 6 अक्तूबर को खनन विभाग की टीम ने रात करीब आठ बजे अवैध खनन के मामले में ट्रक रोका था। खनन संबंधी प्रपत्र नहीं मिलने पर ट्रक को थाना सैंया के सुपुर्द कर दिया गया था। आठ अक्तूबर को ट्रक चालक भूपेंद्र निवासी मुरैना, मध्य प्रदेश जुर्माना की रसीद के साथ थाने पहुंचा।
विज्ञापन

एसओ के मुताबिक रसीद देखकर उन्हें शक हुआ। इस पर उन्होंने रसीद जांच के लिए जिला खनन अधिकारी राजेश रंजन के पास भेजी थी। खनन अधिकारी ने रसीद को फर्जी बताया। साथ ही उक्त मामले में उन्होंने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जांच के बाद पुलिस ने मनोज कुमार उर्फ विक्की बंसल निवासी खेरागढ़ को पकड़ा गया। पूछताछ में मनोज ने बताया कि वह पत्थर का काम करता है। उसे यह रसीद खनन विभाग का एक निरीक्षक देता है। जिससे उसका परिचय करीब एक वर्ष पहले हुआ था। प्रति रसीद खनन निरीक्षक पांच हजार रुपये लेता है।
एसओ अरविंद निर्वाल ने बताया कि ट्रक चालक भूपेंद्र व मनोज को जेल भेज दिया गया है। मामले मे खनन निरीक्षक की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed