फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two arrested in connection with teenager's suicide case

Agra News: किशोरी की आत्महत्या मामले में दो गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in connection with teenager's suicide case
मलपुरा। बीते दिनों मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने पड़ोसी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। पीड़ित परिवार गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को 28 जनवरी को एक युवक अपने मामा के साथ जबरन भगाकर ले जा रहा था। रास्ते में किशोरी के भाई ने दोनों को पकड़ लिया। भाई अपनी बहन को लेकर घर पहुंचा। कुछ देर बाद आरोपियों के परिजन किशोरी के घर पहुंचे और किशोरी को धमकाया। परिजन के अनुसार, आरोपियों की धमकी के बाद किशोरी ने घबराहट में आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने चार लोगों के नाम प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी आरिफ और साहिल निवासी सैंया को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed