फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two arrested for cheating with the lure of gold

भोले भाले लोगों को सोने का लालच देकर जाल में फंसाते थे

Thu, 07 Jul 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating with the lure of gold
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से सोने के तीन बिस्किट और तमंच-कारतूस बरामद हुए। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

सोने के लालच में ठगी का शिकार लोगों की शिकायत पर एसपी कमलेश दीक्षित ने स्वाट प्रभारी/इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह को जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस को सूचना मिली कि लोगों को सोने का लालच देकर ठगने वाले दो शातिर सिंधिया तिराहा के पास मौजूद हैं। इंस्पेक्टर ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपने नाम कन्हैया और सतेंद्र निवासी गांव टिमनपुर थाना कुरावली बताया। बताया कि बिस्किट दिल्ली से लेकर आए थे। वह लोग सोने के बिस्किट दिखाकर लोगों को जाल में फंसाते थे। इसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। जरूरत पड़ने पर असलहा से लोगों को धमकाते भी थे।
विज्ञापन

युवक हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार
मैनपुरी। विवेक बिहार कालोनी निवासी युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। उसके खाते से शातिर ने 90 हजार रुपया निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी अवनींद्र सिंह ने बुधवार की सुबह एक मरीज को आगरा के एक चिकित्सक को दिखाने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया। उसके पास एक कॉल आया। बताया कि वह चिकित्सक के यहां से बोल रहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर 10 रुपये खाता में भेजने के लिए कहा। इसके बाद एक व्हाट्सअप पर एक लिंक भेजा। अवनींद्र ने जैसे ही लिंक को खोला, उसके खाते से करीब 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed