{"_id":"636cfb39ff8e6647794504ca","slug":"two-accused-sexually-abused-the-girl-after-her-marriage-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah: शादी के बाद ब्लैकमेल कर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने फोटो-वीडियो किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: शादी के बाद ब्लैकमेल कर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने फोटो-वीडियो किए वायरल
Thu, 10 Nov 2022 06:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Nov 2022 06:53 PM IST
सार
एक वर्ष पूर्व युवती की शादी हुई थी। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। 16 अक्तूबर को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव की युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए गए। युवती की शादी के बाद उसे ब्लैकमेल कर बुलाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने आरोपियों पर जेवरात-नकदी भी छीनने का आरोप लगाया है। युवती ने तहरीर देकर दो युवकों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि आरोपी रोहित और महेश कुमार ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। एक वर्ष पहले युवती की शादी हो गई। इसके बाद आरोपी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन
आरोपियों ने धमकी देकर पीड़िता को बुलाया
आरोप है कि आरोपियों ने 16 अक्तूबर को गांव के बाहर नलकूप पर उसे बुलाया। मना करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि 50 हजार रुपये और जेवर लेकर भी आना। बदनामी के डर से घर में रखे 50 हजार रुपये लेकर नलकूप पर पहुंची तो दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपियों ने उससे सोने के करीब आठ तोला के आभूषण भी छीन लिए। इसके बाद फिर बुलाने लगे और न जाने पर अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उसके पिता को भी भेजे गए।