फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused of kidnapping child arrested in encounter

UP: जुए में हारी रकम...चाचा ने चार साल के भतीजे का किया अपहरण, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए दो आरोपी

Sun, 26 Oct 2025 11:15 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:15 AM IST
सार

आगरा में चाल के बच्चे का अपहरण उसके चाचा ने साथियों के साथ मिलकर किया था। पुलिस की घेराबंदी के बाद आरोपी बच्चे को क्षेत्र में छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two accused of kidnapping child arrested in encounter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के सुशील नगर से शुक्रवार को 4 साल के बच्चे जयकुमार का उसके चाचा ने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। व्हाट्सएप कॉल कर दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटजे के आधार पर आरोपियों को पहचान लिया और तलाश में लग गई। रात 9 बजे आरोपी बच्चे को घर के पास छोड़कर चले गए। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में प्रकाश नगर निवासी साबिर और सत्यप्रकाश उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। फरार आरोपी गगन और आकाश की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता पीके राय ने बताया सुशील नगर चांदनी गढ़ी निवासी सोनू वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया कि दोपहर 1 बजे उनका 4 साल का बेटा जय कुमार अपनी दादी के घर जा रहा था। रास्ते से लापता हो गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो जय को उसका चाचा गगन व अन्य लोग ले जाते हुए नजर आए। 
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात मेहताब बाग के पास से मुठभेड़ में गगन के साथी साबिर और सत्यप्रकाश उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गगन जुआ में रुपये हार चुका था। रुपयों के लालच में उसने अपने भतीजे जय का अपहरण करने का प्लान बनाया था। उन्हें भी लालच देकर फिरौती की रकम मंगाने के अपने भाई सोनू के फोन पर व्हाट्सएप कॉल कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed