फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused arrested for vandalism at the liquor shop in Mahuar

Agra News: महुअर के ठेका देशी शराब पर तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for vandalism at the liquor shop in Mahuar
किरावली पुलिस की गिरफ्त में महुअर ठेका देशी शराब पर तोड फोड़ के आरोपित सौनू एवं प्रमोद फोटो स्र
किरावली। महुअर ठेका देशी शराब पर सोमवार हुई तोड़फोड़ और रुपये चुराने के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे 48720 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव महुअर हाईवे पर स्थित ठेका देशी शराब पर गांव महुअर की महिलाओं और पुरुषों ने सोमवार शराब ठेके में तोड़फोड़ की थी। ठेके मालिक थाना शाहगंज आगरा निवासी भारत शर्मा ने थाने पर 35-40 अज्ञात महिलाओं और पुरुषों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर आरोपितों की पहचान करने के लिए टीम गठित की। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर महुअर पुल के पास तिराहे से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम सोनू एवं प्रमोद हैं। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि सोनू से 23225 एवं प्रमोद से 25495 रुपये बरामद किए है। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि इन दोनों ने उक्त रुपये खेत में छिपा दिये थे तथा इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोनू के खेत से यह रुपये बरामद कर लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed