फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two accused arrested for black marketing of oxygen in agra

ऑक्सीजन की कालाबाजारी: आगरा में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 12 भरे और 34 खाली सिलिंडर बरामद

Tue, 27 Apr 2021 06:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 06:20 PM IST
सार

आगरा में कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी का भी खेल शुरू हो गया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। ये ऑक्सीजन सिलिंडर चार गुना दामों पर लोगों को बेच रहे थे। 

विज्ञापन
two accused arrested for black marketing of oxygen in agra
ऑक्सीजन सिलिंडर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा की पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 12 भरे और 34 खाली सिलिंडर बरामद किए गए हैं। इन सिलिंडर को आरोपी चार गुने अधिक दाम में लोगों को बेच रहे थे।

विज्ञापन

 
क्षेत्राधिकारी (सीओ) अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि कस्बा में ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस टीम को लगाया गया। कस्बा में ही रहने वाले निरंजन और उसके बेटे तरुण को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


वह अपने घर से ऑक्सीजन सिलिंडर की बिक्री कर रहे थे। निरंजन के पास अस्पताल में आपूर्ति की डीलरशिप है। वह मधु नगर स्थित कई अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लाई करता है, जिसके लिए सिकंदरा स्थित प्लांट से ऑक्सीजन लेकर आते हैं। मगर, वह अस्पतालों को पूरी सप्लाई देने के बजाय, आधी सप्लाई दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी बचे हुए सिलिंडरों की कालाबाजारी कर रहे थे। आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 और महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनसे बरामद 34 खाली सिलिंडर और 12 भरे सिलिंडर को जब्त कर लिया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed