{"_id":"629dbcdf4240e326f70909ab","slug":"two-accidents-on-agra-lucknow-expressway-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो हादसे, युवक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो हादसे, युवक की मौत, तीन लोग घायल
Mon, 06 Jun 2022 02:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:07 PM IST
सार
थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे वाहन से कंटेनर टकरा गया। थाना नगला खंगर क्षेत्र में कार खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त कंटेनर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पहला हादसा सोमवार तड़के चार बजे हुआ। हरियाणा के पानीपत के गोयला खुर्द थाना क्षेत्र निवासी चालक मनीष सिंह कंटेनर में इलेक्ट्रॉनिक आइटम लेकर लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन
उसके साथ क्लीनर दीपक कुमार निवासी हटवाड़ा थाना समालखा पानीपत था। थाना नसीरपुर क्षेत्र में तड़के चार बजे लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे वाहन कंटेनर टकरा गया। हादसे में दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। मनीष का उपचार सरकारी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा सोमवार सुबह नौ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र में हुआ। आगरा से औरैया जा रही कार खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। गाड़ी चला रहे ऋषि पाठक निवासी हरि सिंह पुर थाना कुठौंद जिला जालौन और रंजीत निवासी थाना कोसीकला जिला मथुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन