{"_id":"670de4f535ccf6e92205206c","slug":"two-11th-class-students-were-brutally-beaten-when-screamed-stuffed-cloth-in-their-mouth-pg-manager-arrested-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरहम पीजी मैनेजर: 11वीं के दो छात्रों को बेल्ट से पिटा, चीखे तो ठूंसा मुंह में कपड़ा; VIDEO देख कांप जाएगी रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम पीजी मैनेजर: 11वीं के दो छात्रों को बेल्ट से पिटा, चीखे तो ठूंसा मुंह में कपड़ा; VIDEO देख कांप जाएगी रूह
Tue, 15 Oct 2024 03:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:21 PM IST
सार
पीजी मैनेजर ने किराये के विवाद में दो छात्रों से हैवानियत की हदों को पार कर दिया। दोनों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। चीखने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बेरहम पीजी मैनेजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सोशल मीडिया पर सोमवार को दो छात्रों की बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर एक युवक बेल्ट से पिटाई कर रहा है। बताया गया कि न्यू आगरा क्षेत्र के पीजी में किराये की रकम पर विवाद के बाद मैनेजर ने छात्र और उसके दोस्त को पीटा। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने दोनों को बुलाया है।
विज्ञापन
निधाैली कला, एटा निवासी शिवम डेढ़ साल पहले पढ़ाई के लिए आगरा आया था। वह 11वीं में है। न्यू आगरा स्थित एक पीजी में रह रहा था। घटना एक महीने पहले की है। पीजी के मैनेजर ने अपने साथियों को बुलाया। शिवम और उसके एक अन्य दोस्त को बंधक बना लिया। दोनों के मुंह में कपड़े ठूंस दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद मैनेजर ने दोनों की बेल्ट से पिटाई की। पिटाई का वीडियो भी बनाया गया। इसमें नजर आ रहा है कि मैनेजर एक के बाद एक कई बार दोनों छात्रों को बेल्ट से मारा। आरोपियों ने छात्रों को धमकी दी। कहा पुलिस से शिकायत पर जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इससे छात्र कमरा खाली कर अपने घर चले गए।
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्रों को बुलाया गया है। उनका मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की भी जांच की जा रही है।