फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Twist in Agra Transporter Death Case NBW Against Absconding Car Driver Likely

ट्रांसपोर्टर मौत केस में बड़ा अपडेट: कार चालक के गैर जमानती वारंट लेगी पुलिस, गहराया हत्या की साजिश का शक

Thu, 07 May 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 07 May 2026 10:17 AM IST
सार

आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत के मामले में पुलिस फरार कार चालक के खिलाफ गैर जमानती वारंट लेने जा रही है। परिजन पहले से हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस चालक की गिरफ्तारी को केस सुलझाने की अहम कड़ी मान रही है

विज्ञापन
Twist in Agra Transporter Death Case NBW Against Absconding Car Driver Likely
कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टक्कर मारने वाली कार के चालक के गैर जमानती वारंट लेने जा रही है। परिजन ने मामले में हत्या का शक जताया था। कार जालौन निवासी प्रेमनरायण के चलाने की पुष्टि हुई थी। परिजन मामले में हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने हादसे की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस का कहना है कि चालक की गिरफ्तारी के बाद ही गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

 

शाहगंज के भोगीपुरा क्षेत्र के मेवाती गली निवासी असगर अली (55) ट्रांसपोर्टर थे। 3 अप्रैल की रात वह ट्रक में जूता कारोबारी का माल लेकर जयपुर जा रहे थे। फतेेहपुर सीकरी के कौरई टोल के पास जीएसटी की टीम ने ट्रक को राेका था। ट्रक को चालक के साथ जयपुर हाउस स्थित जीएसटी कार्यालय ले जाया गया था। असगर अली वहां से वापस आए थे। मल्ल का चबूतरा के पास पैदल जाते समय तेज रफ्तार कार के चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी थी। उन्होंने वहीं तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया था। अगले दिन सुबह पांच बजे परिजन को उनका लहूलुहान शव मिला था। असगर अली का जीएसटी की महिला अधिकारी से विवाद था। महिला अधिकारी ने उनके ऊपर चौथ मांगने का आरोप लगाया था। असगर अली ने भी कई जगह महिला अधिकारी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

असगर अली की मौत के बाद परिजन ने जीएसटी की अधिकारी, उनके पति समेत 5 लोगों पर हत्या की साजिश का शक जताया था। उनके बेटे अब्दुल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी में कार चालक पीछे से जोरदार टक्कर मारते दिखा था। कार जालौन के नंबर की थी और कुछ माह पूर्व ही दिल्ली से जालौन ट्रांसफर कराई गई थी। हादसे के बाद कार को काफी दूर ले जाकर छिपाया गया था।
विज्ञापन

पुलिस को कार के जालौन निवासी प्रेमनारायण के चलाने की जानकारी हुई थी। चालक अभी तक फरार है। इससे घटना में साजिश का शक बढ़ गया है। सर्विलांस टीम को शक के घेरे में आए एक युवक की लोकेशन भी मौके पर मिली है। पुलिस के अनुसार अगर मामला हादसे का था तो चालक को अब तक न्यायालय में समर्पण का प्रार्थना पत्र देना चाहिए था।

चालक से पूछताछ के बाद ही मौत की गुत्थी सुलझ सकती है। पुलिस अब न्यायालय से आरोपी कार चालक का गैर जमानती वारंट लेगी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हादसे और साजिश के शक से पर्दा उठेगा। डीसीपी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि ट्रांसपोर्टर को टक्कर मारने वाली कार के चालक के गैर जमानती वारंट के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed