फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   twenty two lakh cheated from girl who lives in Agra by posing as crime branch officer

UP: हेलो, क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं, तुम्हारे बैग से ड्रग्स मिली है, तस्करी कराती हो; धमकाकर ठग लिए 22 लाख

Tue, 16 May 2023 11:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 May 2023 11:56 PM IST
सार

हेलो, मुंबई क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं। तुम्हारे बैग से ड्रग्स मिली है। तुम तस्करी कराती हो। साइबर अपराधी ने धमकाकर आगरा की युवती से 22 लाख रुपये ठग लिए।  

विज्ञापन
twenty two lakh cheated from girl who lives in Agra by posing as crime branch officer
धमकी कॉल। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

फोन की घंटी बजी और सामने वाले ने कहा...मैं मुंबई क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं। तुम ड्रग्स की तस्करी करा रही हो। तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी ने ब्लैकमेल कर एक-एक करके 22 लाख रुपये ले लिए। रुपयों की मांग बंद नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।

विज्ञापन

सामान के पैकेट में ड्रग्स निकला

घटना उत्तर प्रदेश आगरा जिले के न्यू आगरा थाना क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली युवती ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि वह कारोबारी परिवार से हैं। अक्सर ऑनलाइन सामान मंगवातीं थीं। 11 अप्रैल को एक काल आया। काल करने वाले ने कहा कि वो मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी है। आपने ऑनलाइन सामान मंगवाया था। इसके बाद उनका नाम और पता बताया। इसके बाद कहा कि सामान के पैकेट में ड्रग्स निकला है। 

विज्ञापन

डर की वजह से दे दिए पैसे

मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच जल्द आपको गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। इस पर वह घबरा गईं। कहा कि यह गलत है। कुछ गलतफहमी हुई है। मगर, अधिकारी बने साइबर ठग ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद कहा कि कुछ रुपये देकर मामला सुलझ सकता है। डर की वजह से वह तैयार हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्काइप एप से की बात

साइबर अपराधी ने युवती से स्काइप एप पर बात की। रकम मांगना बंद नहीं होने पर उन्हें शक हुआ तो शिकायत की। अब आरोपी बात नहीं कर रहा है। पीडि़ता ने पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है। मामले में साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

झांसे में नहीं आएं, सावधानी बरतें

साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह के मुताबिक, अंजान नंबर से यदि कोई व्यक्ति काल करके ब्लैकमेल करता है, रुपयों की मांग करता है तो समझ जाएं ठगी होने वाली है। पुलिस की मदद लें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय भी अपनी निजी जानकारी किसी अंजान व्यक्ति को नहीं देनी चाहिए। स्काइप एप से बात करने पर नंबर नहीं आता है। बातचीत को रिकॉर्ड भी नहीं किया जा सकता है। इस तरह के काल आने पर तत्काल 112, 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed