फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   twenty lakh rupees worth of goods stolen from government schools in Mainpuri

शिक्षा के मंदिर में सेंध: मैनपुरी के 800 सरकारी स्कूलों से चोरी हो गया 20 लाख रुपये का सामान

Mon, 12 Apr 2021 12:25 AM IST
मुकेश कुमार प्रदीप यादव, अमर उजाला, मैनपुरी
प्रदीप यादव, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Apr 2021 12:25 AM IST
सार

  • शिक्षा सत्र 2020-21 में जिले के 800 बेसिक स्कूलों में चोरों ने लगाई सेंध
  • विभागीय अनदेखी के कारण प्रधानाध्यापकों को झेलनी पड़ रही परेशानी 

विज्ञापन
twenty lakh rupees worth of goods stolen from government schools in Mainpuri
प्राथमिक विद्यालय वेलाहार से चोरी गया पंखा, प्राथमिक विद्यालय ग्वालटोली से बल्व चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल चोरों के निशाने पर हैं। विभागीय अनदेखी और इंतजामों की कमी के कारण वित्तीय वर्ष 2020-21 में बेसिक स्कूलों से 20 लाख से अधिक का मिडडे मील और अन्य सामान चोरी चला गया। 800 स्कूलों में चोरी के बाद विभाग को दोहरे इंतजाम करने पड़े वहीं व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं। वहीं प्रधानाध्यापकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन


बीएसए कार्यालय में निर्माण विभाग के पास दर्ज रिकार्ड के अनुसार शिक्षा सत्र 2020-21 में जिले के 800 बेसिक स्कूलों से चोरी की गई। चोरों ने यहां से मिडडे मील का गैस सिलिंडर व अन्य सामान चोरी किया। साथ ही स्कूल से कुर्सी मेज आदि भी ले गए थे। 
विज्ञापन


बेसिक स्कूलों में चोरी का सबसे बड़ा कारण है कि अधिकतर स्कूलों में बाउंड्रीवाल और निगरानी के लिए कोई चतुर्थश्रेणी कर्मचारी नहीं है। स्कूलों में आए दिन होने वाली चोरी से प्रधानाध्यापकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि जब कोई प्रधानाध्यापक रिपोर्ट दर्ज कराने जाता है तो पुलिस उससे सीधे बात नहीं करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति के विभाग को दिए थे आदेश 
पूर्व में चोरी की घटनाओं को देखते हुए शासन ने बेसिक स्कूलों में निगरानी के लिए चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए थे। लेकिन आज तक तैनाती के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। हर साल लाखों का सामान चोरी किया जा रहा है। 

नलों की टोटियां भी ले गए चोर 
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बेसिक स्कूलों में मल्टीपल हैंडवाश की व्यवस्था की गई है। अब चोरों ने इन नलों की टोंटियां ही चोरी करना शुरू कर दिया है। जिला समन्वयक निर्माण सुशील कुमार को भेजी गई जानकारी के अनुसार जिले में 200 से अधिक विद्यालयों से वित्तीय वर्ष 2020-21 में नलों की टोटियां चोरी कर ली गई है। 

केस-एक
प्राथमिक विद्यालय बेलाहार

26 मार्च 2021 को इस विद्यालय में चोरों ने कुंडा काटकर चोरी की। विद्यालय में लगे बिजली के पंखे चोरी कर लिए। वहीं बिजली की लाइन को भी नुकसान पहुंचाया।

केस-दो
उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलाहार

26 मार्च को ही इस विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया। विद्यालय से मिडडे मील का सामान, पंखे, रेडियो, गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा आदि चोरी कर लिया।

केस-तीन
प्राथमिक विद्यालय लहरा महुअन

आठ अप्रैल को प्राथमिक विद्यालय लहरा महुअन को चोरों ने निशाना बनाया। यहां से एलईडी और टोंटी चोर चोरी कर ले गए।

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों के सहयोग से वित्तीय वर्ष 2020-21 में बेसिक स्कूलों में बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया है। जो विद्यालय शेष बचे हैं उनमें भी शीघ्र बाउंड्रीवाल कराने के प्रयास किए जाएंगे। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed