फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tundla toll plaza free for Bku Bhanu, firozabad traders

भाकियू भानु और व्यापारियों के आगे झुका प्रशासन, यह टोल प्लाजा कराया फ्री

Sat, 28 Jul 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Sat, 28 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
Tundla toll plaza free for Bku Bhanu, firozabad traders
टूंडला टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला में भारतीय किसान यूनियन भानु और फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के आंदोलन के बाद शनिवार को भाकियू भानू और व्यापार मंडल के लिए वाहन टोल फ्री कर दिए गए। 
विज्ञापन


अब फिरोजाबाद हाइवे स्थित टोल प्लाजा पर उन्हें टैक्स नहीं देना होगा। करीब एक घंटे चले आंदोलन के बाद टोल प्लाजा के अधिकारियों ने उनकी मांगें मानते हुए वाहनों को टैक्स मुक्त कर दिया। 
विज्ञापन


टूंडला टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से टैक्स वसूली के विरोध में पिछले दिनों संयुक्त मोर्चा का गठन हुआ था। मोर्चा में भारतीय किसान यूनियन भानु, फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल, सवर्ण संगठन ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर लोकल वाहनों को फ्री कराने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

संयुक्त मोर्चा निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार दोपहर 12.40 बजे भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह भानू और फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र तिवारी के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर पहुंचा।
  
टोल प्लाजा पर पहुंचते ही किसान यूनियन और व्यापार मंडल ने अपनी मांगे रखते हुए टोल प्लाजा के बीचोबीच फर्श डालकर धरना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ समय के लिए टोल फ्री करा दिया गया। 

भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि किसान यूनियन के कार्यकर्ता टूंडला ही नहीं प्रदेश के किसी भी टोल प्लाजा पर टोल नहीं देंगे। उन्होंने उद्योग व्यापार मंडल की वकालत की और व्यापार मंडल से टोल नहीं वसूलने की बात कही।

अधिकारियों ने मानी मांगें

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, टोल प्लाजा मैनेजर हेमंत राटवाडकर से मोर्चा के पदाधिकारियों की वार्ता हुई। वार्ता के उपरांत टोल अधिकारियों ने उनकी मांगें मान ली। 

किसान यूनियन और उद्योग व्यापार मंडल के लिए टोल फ्री करने की घोषण की। मांगे पूरी होने पर किसान यूनियन और व्यापार मंडल ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान टूंडला सर्किल के चारों थानों के अलावा फिरोजाबाद जिले का पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed