{"_id":"5d890c718ebc3e01740f6083","slug":"tundla-light-cut-tundla-news-agr407252332","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल टूटने से आधे शहर की विद्युत आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल टूटने से आधे शहर की विद्युत आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। सोमवार दोपहर एक साथ तीन विद्युत पोल टूट जाने के कारण आधे टूंडला शहर की विद्युत आपूर्ति भंग हो गई। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए।
सोमवार दोपहर दो बजे करीब वीआईपी रोड स्थित उपाध्याय मैरिज होम के पीछे जाने वाले रास्ते के तीन जर्जर बिजली के पोल अचानक टूट गए। इससे विद्युत तार भी टूट गए और विद्युत व्यवस्था भंग हो गई। रचनापुरम, नई बस्ती, मस्जिद रोड, गुरुद्वारा रोड की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को लगा कि विद्युत कटौती थोड़ी बहुत देर की होगी जो सुचारु हो जाएगी, परंतु कई घंटे बीतने के बाद भी जब विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी तो लोगों ने एक दूसरे को फोन लगाकर विद्युत कटौती की जानकारी की।
विभाग से पता चला कि विद्युत पोल टूट जाने के कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। मौके पर पहुंचे जेई जय सिंह ने खड़े होकर विद्युत पोलों सहित तारों को बदलवाया। उन्होंने बताया कि चूंकि खेत में खड़ी फसल के बीच विद्युत खंभे टूटे हैं, इसलिए उन्हें बदलवाने में दिक्कत आई।