फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tundla Assembly By Election: Know How To Caste Vote Without Voter ID Card

टूंडला उपचुनावः मतदाता पहचान पत्र के विकल्प के रूप में करें इनका इस्तेमाल

Tue, 03 Nov 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tundla Assembly By Election: Know How To Caste Vote Without Voter ID Card
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
मंगलवार को टूंडला विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में मतदाताओं को अपनी पहचान प्रदर्शित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा कई अन्य विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन


वोटर कार्ड नहीं होने की स्थिति में मतदाता आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, पैनकार्ड, स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन प्रपत्र एवं संस्थानों द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र पीठासीन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार देर शाम तक पोलिंग पार्टियां मतदानस्थलों पर पहुंचीं। इस सीट पर 360427 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं 558 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन ड्यूटी को लेकर उत्साहित दिखे युवा कार्मिक
विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया कराने के लिए पहली बार ड्यूटी प्राप्त करने वाले निर्वाचन कार्मिक उत्साहित नजर आए। फरवरी में शादी के बाद निर्वाचन ड्यूटी करने पहुंची प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका जौली राठौर खुश नजर आईं। बुधवार को करवाचौथ पर्व के बारे में पूछे जाने पर जौली ने कहा कि मतदान प्रक्रिया भी एक पर्व है। हमारी जिम्मेदारी लोकतंत्र के इस पर्व को निर्विघ्न संपन्न कराना है। 

पोलिंग पार्टियों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, 15 कार्मिक रहे अनुपस्थित
पुलिस लाइन से रवानगी के समय सभी पोलिंग पार्टियों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्मिकों की पुलिस लाइन के मुख्य द्वार थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वहीं नगर निगम की टीमों ने पोलिंग पार्टियों के बैठने के लिए बनाए पंडाल एवं निर्वाचन सामग्री वितरण के लिए बने सभी 40 टेबलों को सैनिटाइज किया।

निर्वाचन सामग्री एवं कोविड-19 से बचाव के लिए बनी किटों को प्राप्त करने के लिए विभिन्न पोलिंग पार्टियों से जुड़े कार्मिक अपने ड्यूटी प्रपत्र लेने नहीं पहुंचे। सहायक निदेशक मत्स्य श्रीकृष्ण शर्मा के मुताबिक कई कर्मचारी तबीयत बिगड़ने, सड़क हादसा एवं अन्य अपरिहार्य कारणों से ड्यूटी प्रपत्र लेने नहीं पहुंचे। इनके स्थान पर रिजर्व पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों को भेजा गया। 

स्टेशनरी वितरण टेबल पर नहीं पहुंचे खाने के पैकेट 
निर्वाचन सामग्री वितरण एवं ड्यूटी प्रपत्र वितरण के दौरान सभी कार्मिकों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। हालांकि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी स्टेशनरी वितरण वाली टेबल पर तैनात कार्मिकों को भोजन के पैकेट नहीं मिले। वहां तैनात कार्मिक शिकायत करते नजर आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed