फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tundla Assembly By Election 558 Voting Center Ready For Cast Vote

टूंडला उपचुनाव: 558 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, पोलिंग पार्टिंयों ने संभाली कमान

Tue, 03 Nov 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Nov 2020 12:04 AM IST
सार

टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए सोमवार को पुलिस लाइन दबरई में सुबह से ही गहमागहमी रही।
निर्वाचन कार्मिक, सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अतिरिक्त सुरक्षा बलों के जवान के साथ तैयारी को अंतिम रूप देने
में जुटे रहे। पुलिस लाइन से सोमवार सुबह करीब आठ बजे से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी
558 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं, जो शाम तक अपने केंद्रों पर पहुंच गईं।

विज्ञापन
Tundla Assembly By Election 558 Voting Center Ready For Cast Vote
पोलिंग पार्टी रवाना होने से पहले किट लेतीं हुईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूंडला के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मंगलवार को अपने नये जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। विधानसभा क्षेत्र से दस प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनके भाग्य का फैसला विधानसभा क्षेत्र के 360427 मतदाता करेंगे। 558 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पूर्व सोमवार को पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर पहुंचीं। मतदान केंद्रों पर कोविड 19 के तहत बचाव के इंतजाम भी किए गए हैं। 
विज्ञापन


टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए सोमवार को पुलिस लाइन दबरई में सुबह से ही गहमागहमी रही। निर्वाचन कार्मिक, सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अतिरिक्त सुरक्षा बलों के जवान के साथ तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन से सोमवार सुबह करीब आठ बजे से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 558 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं, जो शाम तक अपने केंद्रों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुबह छह बजे होगा मतदान का रिहर्सल 
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल (मतदान का रिहर्सल) होगा। सात बजे से मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पोलिंग पार्टियों को दिए गए दिशा-निर्देश 
- बूथों पर प्रवास के दौरान किसी भी व्यक्ति विशेष का आतिथ्य स्वीकार नहीं करें। 
- निर्वाचन सामग्री के साथ दी गई कोविड-19 से बचाव के लिए दी किट का इस्तेमाल करें। 
- ग्लव्स, हेड स्क्रीन, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य। 
- सुबह छह बजे सभी 558 बूथों पर मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी कराएं।

30 संवेदनशील बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने डाला डेरा 
मतदान के दृष्टिकोण से प्रशासन ने टूंडला विधानसभा उपचुनाव में 30 बूथ चिह्नित किए हैं। इन बूथों पर सोमवार को ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई। वहीं 100 अन्य बूथों पर भी माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। 

रिजर्व पोलिंग पार्टी को तहसील मुख्यालय पर भेजा 
मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने 56 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व ड्यूटी पर रखा है। 558 पोलिंग पार्टियों को गंतव्य की ओर रवाना करने के बाद प्रशासन ने रिजर्व 56 पोलिंग पार्टियों को भी तहसील टूंडला मुख्यालय पर भेजा दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed