{"_id":"06143622de363828ad053ea13eaa9e8b","slug":"tuff-test-for-police-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".. और पुलिस-प्रशासन की हुई ‘अग्निपरीक्षा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.. और पुलिस-प्रशासन की हुई ‘अग्निपरीक्षा’
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Feb 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आगरा कार्यक्रम की जानकारी प्रशासन को शुक्रवार शाम छह बजे मिली थी। इसके पूर्व प्रशासन उनके ट्रांजिट विजिट की तैयारी कर चुका था। लेकिन जब पीएम के खंदारी में आने का कार्यक्रम फाइनल हुआ तो रातभर पूरी पुलिस प्रशासनिक मशीनरी जुटी रही। मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फीरोजाबाद से पुलिस फोर्स बुलाई गई।
वीवीआईपी विजिट की शार्ट नोटिस पर तैयारियां करना बड़ी चुनौती था। खंदारी परिसर पर पीएम सिक्योरिटी के अधिकारियों से बैठक करके जोन भर की पुलिस फोर्स मंगाई गई। काफी फोर्स जिले से पहले ही सैफई गई हुई थी। ऐसे में पुलिस बल की भी भारी कमी थी। खेरिया एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से खंदारी तक के रूट पर सुरक्षा के इंतजाम करने में अधिकारी जुटे रहे। सुबह तक बाहरी जिलों की फोर्स आई। आनन-फानन में अधिकारियों ने फोर्स की ब्रीफिंग की। बाहर से आए अफसरों और जवानों को कुछ ही देर बाद ड्यूटी पर पहुंचना था। यहां रूफ टाप ड्यूटियां भी लगाई गईं। अधिकारियों को चंद घंटों की मोहलत भी नहीं मिली। शनिवार की सुबह आठ बजे से एयरपोर्ट पर व्यवस्थाएं संभाली। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे तक पीएम की सैफई से वापसी का इंतजार होता रहा। दोपहर दो बजे पीएम का दौैरा सकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।