फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TSI's wireless set and government phone stolen

गजब के चोर: टीएसआई का वायरलेस सेट और सरकारी फोन कर ले गए चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 27 Feb 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 09:56 AM IST
सार

रामबाग चौराहे से टीएसआई का बैग चोरी हो गया। इस बैग में वायरलेस सेट और सरकारी फोन के अलावा रिफ्लेक्टर जैकेट और बेल्ट भी रखी हुई थी। 
 

विज्ञापन
TSI's wireless set and government phone stolen
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रामबाग चाैराहे से टीएसआई का वायरलेस सेट, सरकारी फोन, रिफ्लेक्टर जैकेट और बेल्ट चोरी हो गई। यह सामान एक थैले में रखा हुआ था। चोर थैला ही उठाकर ले गया। इससे पुलिसकर्मी की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। वायरलेस सेट को थैले में क्यों रखा गया था? टीएसआई क्या कर रहे थे?
विज्ञापन


मंगलवार को रामबाग चौराहे पर टीएसआई सुरेंद्र शर्मा की ड्यूटी थी। उन्होंने चाैकी के पास बाइक खड़ी कर दी थी। सामने ही पुलिस बूथ बना है। ड्यूटी के दाैरान बूथ पर ही माैजूद थे। उन्होंने बाइक पर अपना थैला रख दिया, जिसमें वायरलेस सेट, बेल्ट, जैकेट और सरकारी फोन भी था। रात में वह बाइक पर आए तो थैला नहीं था। इधर उधर तलाश करने पर भी नहीं मिला। उन्होंने रात में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सवाल उठ रहा है कि टीएसआई ने सेट को थैले में क्यों रखा। जैकेट और बेल्ट भी पहनी होनी चाहिए। चोर ने फायदा उठाकर पूरा बैग ही चोरी कर लिया। मामले में थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रामबाग चौराहे के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। चोरी के पीछे लापरवाही की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed