{"_id":"5b113a084f1c1baa6e8b5bf9","slug":"truth-of-viral-gang-rape-video-revealed-in-cyber-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के एक वीडियो ने उड़ा दी थी यूपी पुलिस की नींद, जांच में सामने आई ये हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के एक वीडियो ने उड़ा दी थी यूपी पुलिस की नींद, जांच में सामने आई ये हकीकत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के जिस वीडियो ने मैनपुरी पुलिस की नींद उड़ाई दी थी। उसकी सच्चाई सामने आ गई। साइबर एक्सपर्ट की जांच उक्त वीडियो महाराष्ट्र का है। जिसके आरोपी जेल में बंद हैं।
बुधवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह से घिरोर निवासी एक दंपति ने शिकायत करते हुए बताया था कि उन्हें एक पीएसी जवान के जरिए गैंगरेप का वीडियो मिला है। इसमें उनकी बेटी नजर आ रही है।
दंपति के मुताबिक उनकी पुत्री छह माह पूर्व गायब हो गई थी। इसका अभियोग भी थाना घिरोर में पंजीकृत कराया गया था। अभी तक उसका कोई पता नहीं लग सका है।

लापता किशोरी का नहीं चला पता
गैंगरेप के वीडियो का जिले से जुड़ा होने का दावा सामने आने के बाद एएसपी ने तुरंत ही साइबर एक्सपर्ट की टीम को सत्यता जांचने में लगा दिया था। जांच में दंपति का दावा गलत साबित हुआ।
जांच में पता चला कि उक्त वीडियो महाराष्ट्र का है। गैंगरेप के आरोपी भी इस समय जेल में बंद हैं। दंपती का दावा गलत मिलने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
एएसपी ने कहा कि इस वीडियो में दिख रही लड़की मैनपुरी की नहीं है। दंपति की पुत्री लापता है। उसका पता लगाने के लिए पुलिस को प्रयास तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।