{"_id":"5e4c2fe18ebc3ef2c635a327","slug":"trump-car-the-beast-brought-from-special-aircraft-to-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज नगरी में विशेष विमान से लाई गई ट्रंप की कार ‘द बीस्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज नगरी में विशेष विमान से लाई गई ट्रंप की कार ‘द बीस्ट’
Wed, 19 Feb 2020 12:11 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
donald trupm's car(the beast)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार ‘द बीस्ट’ विशेष विमान से आगरा पहुंच गई है। वह इसी कार से खेरिया एयरपोर्ट से ताज का दीदार करने के लिए जाएंगे। यह कार बम, केमिकल, न्यूक्लियर अटैक प्रूफ है। ट्रंप 24 फरवरी को आगरा के लगभग दो घंटे के दौरे में तीन स्तर की सुरक्षा के मजबूत घेरे में रहेंगे।
विज्ञापन
इस कार का हर हिस्सा खास है, जो जरूरत और समय के अनुसार अपनी भूमिका निभाता है। यह कार कम से कम 14 कारों के काफिले की बीचोंबीच चलती है।
अमेरिकी अफसरों की गाड़ियां भी मालवाहक विमान से आगरा लाई गई हैं। डोनाल्ड ट्रंप एयरफोर्स वन विमान से आएंगे। उनके साथ दो और विमान आएंगे। इनमें अमेरिकी सुरक्षा के अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
ट्रंप 24 फरवरी को आगरा के लगभग दो घंटे के दौरे में तीन स्तर की सुरक्षा के मजबूत घेरे में रहेंगे। पहले चक्र में अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां ही रहेंगी। दूसरे में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो होंगे। तीसरे में स्थानीय पुलिस रहेगी, जिसके 5000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने सुरक्षा का ब्लू प्रिंट अमेरिका के अफसरों के साथ साझा किया है। वहीं, अमेरिकी और भारतीय खुफिया एजेंसियों के जासूस पूरे शहर में फैल गए हैं। कई जगह स्पाई कैमरे भी लगाए गए हैं।