{"_id":"626d27414636d06c821de473","slug":"truck-tramples-retired-soldier-going-by-bike-uproar-after-death-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: ट्रक ने बाइक से जा रहे सेवानिवृत सैनिक को रौंदा , मौत के बाद हंगामा, एंबुलेंस में तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: ट्रक ने बाइक से जा रहे सेवानिवृत सैनिक को रौंदा , मौत के बाद हंगामा, एंबुलेंस में तोड़फोड़
Sat, 30 Apr 2022 06:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Apr 2022 06:10 PM IST
सार
मिरहची कस्बे में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सेवानिवृत सैनिक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित लोगों ने एटा-कासगंज मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान एक एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालातों पर काबू पाया।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के मिरहची कस्बा में आज सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार फौजी को टक्कर मारने के बाद एक अन्य स्कूटी सवार को रौंद दिया। हादसे में फौजी की मौत हो गई, जिससे गुस्साए लोगों ने एटा-कासगंज मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान जमकर हंगाम हुआ। लोगों के गुस्से का शिकार एक एंबुलेंस हो गई, जिस पर पथराव कर शीशे चकनाचूर कर दिए गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों से भी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
मिरहची कस्बा में बीच चौराहे पर एक बेकाबू ट्रक ने शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे बाइक और स्कूटी सवारों को रौंद दिया, जिसमें बाइक सवार रिटायर्ड फौजी छोटेलाल (65) निवासी रसूलपुर बढ़ौली, मिरहची की मौत हो गई। स्कूटी सवार दिव्यांग पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने एटा कासगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। वहां पहुंची एंबुलेंस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए और चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
छोटेलाल कासगंज के एक स्कूल में शिक्षक अभिवावक बैठक के बाद वापस घर लौट रहे थे। वह कस्बा के मुख्य चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से ट्रक ने रौंद दिया। इसके बाद चालक ट्रक को भगाने लगा। चंद कदम की दूरी पर रसूलपुर बढ़ौली निवासी स्कूटी चालक पप्पू को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस ने ट्रक को कासगंज रोड पर थाने के पास रुकवाकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उधर रिटायर्ड फौजी की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। सदर एसडीएम शिवकुमार, सीओ सदर राघवेंद्र सिंह सहित सर्किल के पुलिस थानों का फोर्स पहुंच गया। ग्रामीणों का आरोप था कि दुघर्टना के 45 मिनट बाद थाना पुलिस व एंबुलेंस मौके पर आई है। अगर समय से आते तो शायद छोटेलाल की जान बच जाती। सीओ सदर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। ग्रामीणों ने आक्रोश में जाम लगा दिया था, समझाकर खुलवा दिया गया।