फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   truck trampled workers sitting on the divider 3 died in firozabad

फिरोजाबाद: डिवाडर पर चढ़ा ट्रक, मां-बेटी समेत तीन की मौत, दो घायल

Mon, 21 Mar 2022 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 12:31 PM IST
सार

सड़क पर बने डिवाइडर के सहारे बैठकर वाहन का इंतजार कर रहे एक परिवार को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
truck trampled workers sitting on the divider 3 died in firozabad
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बहादुर के समीप ट्रक हाईवे और सर्विस रोड के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक ने वहां खड़े पांच लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग जिदंगी और मौत से जूझ रहे हैं। ये सभी रिश्तेदार हैं। 

विज्ञापन


हादसा सोमवार सुबह छह गांव नगला बहादुर स्थित मौजीराम मंदिर के समीप हुआ। सोनीपत जाने के लिए वीरेंद्र और उसके रिश्तेदार हाईवे और सर्विस रोड के बीच बने डिवाइडर पर बैठकर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रहा ट्रक असंतुलित हो गया और पांच लोगों को चपेट में ले लिया। जसराना थाना क्षेत्र के गांव दारापुर मदावली निवासी वीरेंद्र (35), सुषमा (38) निवासी किशनपुर थाना मक्खनपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सुषमा की बेटी प्रिया (7) ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुड्डी देवी (34) व उसके पुत्र खेतपाल (8) के पैरों के ऊपर से होकर ट्रक निकल गया। ये दोनों मां-बेटे हैं। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग जुटे। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार भी पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ शिकोहाबाद अनिवेश कुमार ने बताया कि सभी लोग सोनीपत के जिला कोटली जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। वीरेंद्र बर्तन फैक्टरी में काम करता था। वह होली में घर आया था। वीरेंद्र सुषमा का ननदोई था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ट्रक पकड़ लिया गया है। चालक फरार है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed