फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck trampled two bike riders, died

ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, मौत

Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Truck trampled two bike riders, died
भोगांव। थाना क्षेत्र में रविवार की शाम जीटी रोड पर महानंदपुर मोड़ के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को बाबा जय गुरुदेव के कार्यक्रम के कार्ड बांटने के लिए थाना बेबर के छबीलेपुर निवासी नेत्रपाल अपने साथी रामबहादुर निवासी जोगा थाना बेवर के साथ मैनपुरी गए थे। कार्ड बांटने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव जा रहे थे। शाम छह बजे जब वह जीटी रोड पर महानंदपुर मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से आए ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौके से भाग रहे ट्रक चालक और हेल्पर को राहगीरों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजों के आधार पर पहचान करने के बाद उनके परिवार वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रक के चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जाम लगने से फंसे वाहन
दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को सड़क से हटवाकर लगभग आधा घंटे बाद यातायात चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट होता तो बच जाती जान
बाइक सवार नेत्रपाल और राजबहादुर दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस के अनुसार अगर वह हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच जाती।
ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई है। ट्रक चालक और हेल्पर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
अमर बहादुर सिंह, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed