फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck robbery on the highway, Robber arrested

ड्राइवर-क्लीनर को नशीला पदार्थ से बेहोश करके लूट लेते थे ट्रक, पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 02 Oct 2018 10:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 02 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
Truck robbery on the highway, Robber arrested
क्राइम - फोटो : amar ujala

आगरा में एत्मादपुर थाना पुलिस ने एक सटीक सूचना पर हाईवे के लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था। ड्राइवर और क्लीनर

विज्ञापन

को बेहोश कर ट्रक लूट लेता था। इसमें लदा सामान आसपास के जिलों में बेच देता था। बाद में ट्रक को भी बेच दिया जाता था। गिरोह 50 से अधिक वारदात कर चुका है।
विज्ञापन


इस गिरोह का सरगना जंगेश है। उस पर दस केस दर्ज हैं। गिरोह के सदस्य संजीव जैन पर नौ केस हैं। इसी तरह सभी बदमाशों पर मुकदमे हैं। गिरोह अपने साथ नशीला पदार्थ लेकर चलता है। ट्रक में लिफ्ट लेता है। ड्राइवर को धोखे से नशीला पदार्थ सुंघाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीनर को बंधक  बनाता है। कई जगह क्लीनर को भी बेहोश किया। इसके बाद ट्रक को लूट लेते हैं। एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण ने प्रेस वार्ता में बताया कि एत्मादपुर पुलिस की टीम काफी समय से गिरोह की तलाश में लगी थी।

हाल ही में कीं वारदात

- 13 सितंबर को कुबेरपुर के पास चीनी से लदे ट्रक को लूटा, ड्राइवर को डौकी में फेंका।
- 19 जुलाई को सेलिंग फैन से लदा खंदौली में डीसीएम लूटा।
- नुनिहाई में खल से भरा ट्रक लूटा, सामान को टूंडला ले जाकर बेच दिया।

इन्हें पकड़ा गया

फिरोजाबाद के नगला सिंधी का जागेश उर्फ जुगेश उर्फ जंगेश, हाथरस के सहपऊ के सिखरा का संजीव जैन उर्फ भूरा, जैन गली, गांधी मंडी, सिरसागंज का
मयंक गुप्ता उर्फ श्याम, सिरसागंज के खेमखंज सुदामापुरी का जयप्रकाश जाटव उर्फ जेपी। 

ये अभी फरार हैं

सिरसागंज के मियां बाजार का मुबारिक, टूंडला के मोहम्मदाबाद का भूरा निषाद और बबूल ठाकुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed