फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   truck rammed the workers While doing construction work on the national highway two died in Mathura

Mathura: आधी रात को हाईवे पर काम कर रहे थे मजदूर, काल बनकर दौड़ा ट्रक, दो को कुचला

Tue, 20 Sep 2022 08:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 08:01 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर हुए इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
truck rammed the workers While doing construction work on the national highway two died in Mathura
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। गोहारी के निकट सोमवार की रात ट्रक की टक्कर से दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को जयपुर और भरतपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ये मजदूर हाईवे के निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। 

विज्ञापन


छाता में गांव गोहारी के निकट हाईवे पर कार्य चल रहा है। यहां सड़क को सही किया जा रहा है। सोमवार रात नौ बजे मजदूर ट्रैक्टर व मिक्सर मशीन के साथ रोड पर काम कर रहे थे, तभी तेज गति से मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक ने ट्रैक्टर व लोडर में टक्कर मारते हुए वहां कार्य कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोड पर काम में लगे भजन लाल (45) निवासी नगला बिर्जा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कन्हैया (27), प्रेमपाल (48) और रघुवीर (22) पुत्र प्रेमपाल सभी निवासी डिरावली, संजय (32) नगला थोक छाता, भजनलाल (45) निवासी नगला बिरजा तहसील छाता घायल हो गए। 

विज्ञापन

मौके से भाग निकला ट्रक चालक 

घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। घायलों में से रघुवीर को जयपुर के अस्पताल में ले जाया गया, जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। घायल कन्हैया का जयपुर और संजय व प्रेमपाल का भरतपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक चालक की पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed