{"_id":"6a30e6ec3136a20c850bebc1","slug":"truck-owner-found-hanging-inside-vehicle-family-suspects-murder-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के अंदर मौत: गले में रस्सी और हवा में पैर, संजू की लाश देख बिलख उठा परिवार; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के अंदर मौत: गले में रस्सी और हवा में पैर, संजू की लाश देख बिलख उठा परिवार; पुलिस जांच में जुटी
Tue, 16 Jun 2026 11:32 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:32 AM IST
सार
आगरा के नुनिहाई क्षेत्र में ट्रक मालिक संजू बघेल का शव उनके ही ट्रक में फंदे से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई चौकी इलाके में सोमवार सुबह एक ट्रक मालिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव उसके ही ट्रक में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, वहीं परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान संजू बघेल (43) पुत्र वासुदेव निवासी गांव मेहरारू (तेहरा), थाना सैंया के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि संजू रविवार को दिल्ली से माल लोड कर आए थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह ट्रक लेकर नुनिहाई स्थित अतुल फैक्टरी के पास पहुंचे थे। कुछ देर बाद उनका शव ट्रक की बॉडी पर पड़ी तिरपाल के सहारे केबिन के समीप फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने ट्रक का पिछला डाला खुला देखा। शक होने पर अंदर झांककर देखा तो संजू फंदे से लटके मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के बड़े बेटे बादल ने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था और पिता सामान्य रूप से कामकाज कर रहे थे। ऐसे में उनकी मौत को लेकर परिवार के लोग संदेह जता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच होनी चाहिए।
किसी ने पिता की हत्या करके लटका दिया है। शव पर किसी बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिलने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजन के अनुसार हत्या की आशंका को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
दो बेटे और दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया संजू बघेल परिवार के मुखिया थे और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े थे। उनके निधन के बाद पत्नी राजवती देवी, बेटे बादल और अमित तथा बेटियां करिश्मा व सोनिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो बेटे और दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया संजू बघेल परिवार के मुखिया थे और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े थे। उनके निधन के बाद पत्नी राजवती देवी, बेटे बादल और अमित तथा बेटियां करिश्मा व सोनिया का रो-रोकर बुरा हाल है।