फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck made of fire on the expressway

एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बना ट्रक

Tue, 05 Apr 2022 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Truck made of fire on the expressway
आगरा। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रक। संवाद - फोटो : Agra Dehat
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर सोमवार की शाम करीब सात बजे एत्मादपुर मदरा के पास ट्रक में आग लग गई। 56 चक्के वाले ट्रक के ऊपर एक और चेसिस लदा था। देखते ही देखते पिछले टायरों में लगी आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

डौकी थानाध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि सोनौली से ट्रक नोएडा जा रहा था। क्षेत्र के बुढ़ौरा के समीप पहुंचने पर चालक ने रुककर चाय पी थी। इसके बाद जैसे वह ट्रक लेकर आगे बढ़ा। पिछले टायर में अचानक आग लग गई। यह देख ट्रक चालक ने इंजन को अलग कर आगे बढ़ा दिया। ट्रक से उठती लपटें देख लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर एक तरफ करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed