{"_id":"5dd234f68ebc3e54a64f4ce3","slug":"truck-hits-car-accident-at-highway-one-dies-four-injured-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: पुलिया से टकराकर ट्रैक्टर से भिड़ी अनियंत्रित कार, युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: पुलिया से टकराकर ट्रैक्टर से भिड़ी अनियंत्रित कार, युवक की मौत, चार घायल
Mon, 18 Nov 2019 07:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 18 Nov 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
हादसे के घायल अस्पताल में इलाज के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में इंदुमई के पास सोमवार सुबह कार पुलिया से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए। कार सवार लोग मऊ से नोएडा जा रहे थे।
मऊ के थाना मधुवन अदमपुर निवासी राजेश कुमार (38) पुत्र कदमू चौहान नोएडा में प्लास्टिक के खिलौने बनाने का काम करते थे। शनिवार को राजेश कुमार अपनी पत्नी पूनम(33), तीन पुत्रों दिव्यांशु (13) अक्षत(12) एवं प्रियांशु (नौ) के साथ कार में सवार होकर मऊ से नोएडा जा रहे थे।
थाना मक्खनपुर क्षेत्रांर्गत इंदुमई के पास उनकी कार पुलिया से टकरा कर असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खडे़ एक ट्रैक्टर में पीछे से घुस गई। हादसे में राजेश कुमार और कार सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी पर दोपहर को राजेश कुमार के अन्य परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
राजेश की मौत से अनभिज्ञ रहे पत्नी और बच्चे
पत्नी और बच्चों की हालत भी गंभीर होने के कारण अस्पताल स्टाफ ने राजेश की मौत की जानकारी उन्हें नहीं दी। सुबह अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट होने तक पत्नी पूनम व बच्चों को पिता की मौत की जानकारी नहीं थी।