फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck driver hits SP leader car and tries to crush in mainpuri

Mainpuri: सपा नेता पर जानलेवा हमला, कंटेनर चालक ने दो बार मारी कार को टक्कर, आधा किमी तक घसीटा

Mon, 08 Aug 2022 12:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 12:19 AM IST
सार

मैनपुरी में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की कार को एक कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी। पहली बार नाकाम होने पर उसने दोबारा पीछे से फिर जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद कार को करीब आधा किमी तक घसीट ले गया। 

विज्ञापन
Truck driver hits SP leader car and tries to crush in mainpuri
कार को आधा किमी तक घसीट ले गया कंटेनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव पर रविवार रात जानलेवा हमला हुआ। शहर के भदावर हाउस के पास उनकी कार को कंटेनर चालक ने पहले पीछे से टक्कर मारी और फिर लगभग आधा किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। इस हमले में सपा नेता बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


रविवार को रात करीब आठ बजे सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय से करहल रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शहर में भदावर हाउस के पास पहुंचे, तभी एक कंटेनर चालक ने उनकी विटारा ब्रीजा कार को पहले साइड से टक्कर मारी, किसी तरह देवेंद्र सिंह यादव ने गाड़ी को संभाला और आगे चलने लगे।

विज्ञापन

आधा किमी तक घसीट ले गया कार 

इसी बीच फिर एक बार कंटेनर चालक ने पीछे से दौड़ाकर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी सड़क पर ही घूम गई, लेकिन चालक ने कंटेनर को रोकने की बजाय ट्रक को गाड़ी समेत दौड़ाना शुरू कर दिया। इसके चलते सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी ट्रक के साथ लगभग आधा किलोमीटर तक घिसटती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Truck driver hits SP leader car and tries to crush in mainpuri
इसी कंटेनर ने मारी कार को टक्कर - फोटो : अमर उजाला

करहल चौराहे पर पकड़ा गया कंटेनर चालक

जब ट्रक करहल चौराहे पर पहुंचा तो आगे एक और ट्रक खड़ा होने के चलते मजबूरन उसे कंटेनर रोकना पड़ा। तब तक आसपास के लोग भी दौड़कर घटनास्थल की ओर पहुंच गए। चौराहे पर तैनात पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। इस घटना में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाल-बाल बचे। सूचना पाकर सपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है। किसी तरह वह हमले में बच गए। देर रात उन्होंने कंटेनर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed