फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck driver distributed dead chickens worth Rs 1.50 lakh to people on road

UP: ट्रक चालक ने राह चलते लोगों को बांट दिए 1.50 लाख के मृत मुर्गे, लेने वालों की लगी भीड़

Fri, 29 Dec 2023 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 11:53 AM IST
सार

ट्रक चालक ने सड़क हादसे के बाद 1.50 लाख के मृत मुर्गे बांट दिए। पुलिस पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने इसके पीछे की हैरान कर देने वाली वजह बताई। 
 

विज्ञापन
Truck driver distributed dead chickens worth Rs 1.50 lakh to people on road
मुर्गे। - फोटो : BANDA

विस्तार

आगरा में हाईवे के शाहदरा चुंगी पर बुधवार तड़के कोहरे के कारण 16 वाहन आपस में भिड़ गए। एक क्षतिग्रस्त वाहन से मुर्गे-मुर्गियां ले जाते लोगों का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच की। चालक ने पूछताछ में बताया कि हादसे के बाद मुर्गे मर गए थे। इस पर उसने राहगीरों को बांट दिए। उन्होंने तहरीर देने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन


गुजरात के बड़ौदरा निवासी राशिद ने बताया कि वह आगरा, अलीगढ़, एटा रूट पर लोडर वाहन चलाते हैं। मंगलवार रात को आगरा में मुर्गे-मुर्गियां लोड कराई थीं। इसके बाद अलीगंज, एटा जा रहे थे। कोहरा होने की वजह से गाड़ी की स्पीड भी 30 किलोमीटर प्रति घंटा की थी। शाहदरा चुंगी फ्लाईओवर से उतरते ही पीछे से आते एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद काफी देर तक वाहन भिड़ते रहे।
विज्ञापन


हादसे के बाद वह दूर हो गए। उधर, गाड़ी में लोड आधे से ज्यादा मुर्गे-मुर्गियां मर गए। आसपास से जब राहगीर निकले तो उन्होंने लोगों को मुर्गे देना शुरू कर दिया। इस पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे उन्हें 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। जिंदा मुर्गे दूसरी गाड़ी से आगे के लिए भेज दिए। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना ने बताया कि मामले में चालक से तहरीर देने के लिए कहा गया था। लेकिन चालन ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामला लूट का नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed