{"_id":"5f0eb009936b8c04911cd117","slug":"truck-crushed-woman-save-child-live-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक साल की मासूम पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने घर से निकाला, रास्ते में मां संग हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल की मासूम पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने घर से निकाला, रास्ते में मां संग हुई दुर्घटना
Wed, 15 Jul 2020 12:58 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:58 PM IST
सार
- पति द्वारा मारपीट कर घर से निकाले जाने पर जा रही थी मायके
- घायल अवस्था में सैफई पीजीआई में भर्ती
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जनपद के कस्बा बाह के बासौनी गांव में एक मां ने अपनी सालभर की बेटी को बचाने में अपनी जान खतरे में डाल दी। सड़क पार करते समय ट्रक के आ जाने पर उसने बेटी को धकेलकर दूर कर दिया। लेकिन खुद ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीररूप से घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि पति द्वारा पीटकर घर से निकालने के बाद महिला अपनी बेटी के साथ मायके आ रही थी। बासौनी के पुरा ताल निवासी लाखन सिंह की बेटी पूजा (25) की शादी इटावा के करीगढ़ की मढ़ैया निवासी राहुल से हुई है।
ये भी पढ़ें: सेना भर्ती गैंगः सरगना के दो सहयोगियों के नाम मिले, पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं गिरोह के सदस्य
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि पति ने एक साल की अन्वी के साथ पूजा को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह अपने मायके पुरा ताल आ रही थी। मंगलवार की दोपहर बासौनी तिराहे पर बच्ची के साथ सड़क पार करते समय अचानक ट्रक आ गया। इस पर पूजा ने धक्का देकर अन्वी को दूर कर दिया। खुद ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक समेत भागे चालक को बाह पुलिस ने पकड़ लिया है।