{"_id":"60bd93286ff5915bbc2300dc","slug":"truck-caught-fire-truck-dcm-caught-fire-after-collision-driver-burnt-alive-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में भीषण हादसा: टक्कर के बाद ट्रक-डीसीएम में लगी आग, चालक की जलकर मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में भीषण हादसा: टक्कर के बाद ट्रक-डीसीएम में लगी आग, चालक की जलकर मौत, एक घायल
Tue, 08 Jun 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:11 AM IST
सार
ट्रक और डीसीएम की टक्कर इतनी भीषण थी कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ट्रक पर नौ ट्रैक्टर लदे हुए थे। आग में वो भी जल गए हैं।
विज्ञापन
टक्कर के बाद हाईवे पर जलते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा थाना व कस्बा पिलुआ के पास बने हाईवे के बाइपास पर रविवार रात टेलर ट्रक और केंटर में भीषण भिड़ंत के बाद आग लग गई। इस हादसे में केंटर चालक की जलकर मौत हो गई। जबकि दोनों वाहनों सहित ट्रक में लदे नौ ट्रैक्टर जल गए। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
थाना पिलुआ से करीब 500 मीटर की दूरी पर अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक और केंटर की भिड़ंत में आग लगने से केंटर चालक संतोष कुमार (35) पुत्र गुरुदयाल निवासी पुरेचतुरी मजरे सरायदामों थाना भदोंखर जिला रायबरेली की जलने से मौत हुई है। केंटर में सवार रोहित पुत्र सुरेश निवासी सिमरई थाना बिछवां जिला मैनपुरी आग में झुलसने से घायल हो गया। इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एएसपी ओपी सिंह, सीओ सदर इरफान नासिर खां, अग्रिशमन कर्मियों की टीम के साथ पहुंचे। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि हादसा बेहद भीषण था। मृत व्यक्ति की पहचान काफी देर बाद हो सकी। परिजन आ गए हैं और शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया है। ट्रक चालक पंकज कुमार निवासी अजरोई थाना सासनी जिला हाथरस ने केंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ट्रेलर-कैंटर हादसा: पटाखों की तरह फटे वाहनों के टायर
थाना पिलुआ के पास ट्रेलर ट्रक और कैंटर हादसे के बाद दोनों वाहनों और ट्रोला में लदे ट्रैक्टरों के टायर पटाखों की तरह फट रहे थे। आसपास के ग्रामीण ऊंची-ऊंची लपटों और टायरों के फटने की आवाज से दहशतजदा हो गए। करीब पांच किमी दूर तक आवाजों को सुना गया।
पांच किमी दूर तक सुनाई दीं आवाजें, देखी गई लपटें, आसपास के ग्रामीणों में फैल गई थी दहशत
ट्रेलर चालक पंकज कुमार निवासी अजरोई थाना सासनी जिला हाथरस ने जिला अस्पताल में बताया कि सामने से वन-वे पर कैंटर (न्यू चैस) के चालक ने मोड़ पर अपना संतुलन खो दिया और डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रेलर से भिड़ गया। पलक झपकते ही कैंटर में आग लग गई। क्लीनर रिश्ते के चाचा अनीत को आवाज लगाकर पांच सेकंड में हम दोनों ट्रक से कूद गए। इसके तुरंत बाद आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। लदे हुए ट्रैक्टर धू-धूकर जलने लगे। इसके बाद दोनों वाहनों और ट्रक पर लदे ट्रैक्टरों के टायर पटाखों की तरह फटने लगे। फट रहे टायरों को देख पुलिस कर्मियों को भी वहां से हटना पड़ा और अग्निशमन के कर्मचारी अपना बचाव करते हुए आग पर काबू पाने में जुटे रहे।
आलस करते तो जिंदा जल जाते
ट्रेलर चालक पंकज कुमार ने बताया कि अगर थोड़ा सा भी आलस करते तो कैंटर चालक की तरह ही हम लोग भी जिंदा जल जाते। कतई आभास नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। अगर कैंटर सीएनजी संचालित नहीं होता तो शायद इतना बड़ा हादसा होता भी नहीं।
डिवाइडर तोड़कर ट्रेलर में घुसा था कैंटर
ट्रोला परिचालक अनीत ने बताया कि वह सामने ही देख रहा था, अचानक मोड़ पर कैंटर चालक का नियंत्रण खो गया और डिवाइडर तोड़कर ट्रेलर में घुस गई। सोचने-समझने का मौका नहीं मिला। किसी तरह से जान बच गई।