{"_id":"615371a38ebc3e69c76de515","slug":"truck-became-a-ball-of-fire-on-the-highway-fire-started-due-to-collision-agra-news-agr509381664","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर आग का गोला बने ट्रक, टकराने से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर आग का गोला बने ट्रक, टकराने से लगी आग
विज्ञापन
किरावली आगरा गवालियर मागँ इटौरा पर दो टूकों की भिडंत के बाद लगी आग पर काबू पाते फायर ब्रिग्रेड कम?
- फोटो : Agra Dehat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरावली (आगरा)। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर इटौरा गांव के समीप सोमवार की रात करीब 12 बजे दो ट्रकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इससे ट्रकों में आग लग गई। टैंकर फटने और ट्रकों में प्लाईवुड व प्लास्टिक दाना लदे होने से आग का गोला बने ट्रकों की लपटें विकराल हो उठीं। इसकी चपेट में आने से ढाबे के किनारे खड़ीं तीन बाइकें भी आ गईं। चालकों ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस दौरान हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
पुलिस के मुताबिक इनमें एक ट्रक पेट्रोल लेकर हाईवे पर चढ़ ही रहा था, तभी आगरा की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक ट्रक का टायर फट गया। चिंगारी उठने से आग लग गई। साथ ही तेज आवाज के साथ टैंक भी फट गया। चौकी प्रभारी ककुआ मदन कुमार ने बताया कि होटल के बाहर खड़ी तीन बाइकें भी जल गई।
हादसे के बाद टक्कर मारने वाले टूक को छोड़कर चालक भाग निकला। अभी ट्रक मालिक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पहला टूक गाजियाबाद से प्लाईवुड लेकर इंदौर जा रहा था। पुलिस दूसरे ट्रक के बारे में जानकारी जुटा रही है।