फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by husband woman Attempted self-immolation with children in front of Police Commissioner office

Agra: पति से परेशान महिला, बच्चों संग आत्मदाह करने पहुंची पुलिस कमिश्नर कार्यालय; पुलिसकर्मियों ने पकड़ा

Fri, 23 Jun 2023 01:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 01:04 PM IST
सार

अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर महिला ने बच्चों संग खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। ये देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। फिर पीड़िता की फरियाद को अपर पुलिस आयुक्त ने सुना और कार्रवाई के निर्देश दिए।  
 

विज्ञापन
Troubled by husband woman Attempted self-immolation with children in front of Police Commissioner office
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस लाइन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बच्चों संग आई एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे बचाया, जिसके बाद उसे अपर पुलिस आयुक्त के पास लेकर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के शिकायत को सुनने के साथ ही तत्काल पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी के कार्यालय के बाहर एक महिला ने बच्चे के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। महिला शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली है। पति से विवाद होने पर परेशान चल रही थी। उसने आरोप लगाया कि पति पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसलिए वह यहां आई है। उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया था। यह देखकर पुलिसकर्मी आ गए और उसे रोक लिया। बाद में अपर पुलिस आयुक्त के समक्ष पेश किया गया। मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed