फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tried to rape woman, injured by stabbing

महिला से दुष्कर्म की कोशिश, चाकू मारकर किया घायल

Fri, 03 Jun 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tried to rape woman, injured by stabbing
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ बुधवार को दुष्कर्म की कोशिश व चाकू से जानलेवा हमला किया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला बुधवार की रात करीब 10 बजे घर के पास ही खेत पर शौच के लिए जा रही थी तभी पूर्व प्रधान प्रकाश चंद्र वहां आया और उसे पकड़ लिया। हाथ पकड़ कर खींच कर ले जाने लगा। उसने बचने के लिए चीख पुकार मचाई इस बीच वहां ओमप्रकाश उर्फ मुन्नू, आमोद व दो अन्य लोग भी आ गए। सभी लोग उसे खींच कर झाड़ियों की ओर ले गए। उसके कपड़े फाड़ दिए गए और दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया। उसकी सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी वहां से भाग चुके थे। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed