फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tried to burn school girl alive by two youth in agra

शहर में डीजीपी कर रहे थे अपराध की समीक्षा, 15 किमी दूर छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 18 Dec 2018 03:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Dec 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
tried to burn school girl alive by two youth in agra
घटनास्थल पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को दसवीं की छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। वो स्कूल से घर लौट रही थी। हेलमेट लगाए बाइक सवार दो युवकों ने उसके घर के पास उस पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी। घटना उस वक्त हुई जब 15 किमी दूर डीजीपी ओपी सिंह जिला मुख्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। 
विज्ञापन


छात्रा को 75 फीसदी झुलसी हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया। वहीं वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए। हमलावरों का भी कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन

 
जिंदगी और मौत के बीच झूल रही छात्रा संजलि (15) पुत्री हरेंद्र सिंह जाटव निवासी गांव लालऊ से डेढ़ किमी दूर नौमील गांव में स्थित अशरफी देवी छिद्दा सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती है। छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर लेटकर आग बुझाने की कोशिश

tried to burn school girl alive by two youth in agra
घटनास्थल पर उड़ता धुआं - फोटो : अमर उजाला
घर से 500 मीटर पहले हमलावरों ने उसे रोका और उसके सिर पर पेट्रोल से भरी पूरी बोतल खाली कर दी। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही लाइटर से आग लगा दी और भाग निकले। संजलि जोर से चिल्लाई, जमीन पर लेटकर आग बुझाने की कोशिश की। 

कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे युवक अजय ने उसे देखकर उसके घर पहुंच सूचना दी। यूपी- 100 की गाड़ी से संजलि को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। आग से छात्रा का बैग जलकर राख हो गया।

झुलसी अवस्था में छात्रा इशारों से बात कर पा रही है। उसने बताया है कि 15 दिन पहले दो युवकों ने पीछा किया था। उसकी साइकिल को धक्का दिया था। वह उन्हें नहीं जानती है। पिता ने कहा कि उनकी किसी से रंजिश नहीं। न ही किसी पर शक है। 

डीजीपी कर रहे थे मीटिंग

मलपुरा में हुई वारदात के समय डीजीपी ओपी सिंह ताजमहल के पास फाइव स्टार होटल में आगरा रेंड के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। घटना का पता चलने पर अधिकारी मौके की ओर दौड़े।

एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि बाइक सवार दो युवकों ने यह वारदात की है। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कई टीमें गठित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed